बिहार

पटना में संवर्धन फाउंडेशन ने श्रमिक भाई-बहनों के लिए निःशुल्क भोजन कार्यक्रम आयोजित

फुलवारी, अजित। संवर्धन फाउंडेशन के तत्वावधान में आज दिनांक 03 सितम्बर 2025 को पर्सा बाजार स्थित रेलवे स्टेशन के पास लगभग 400 श्रमजीवी भाई-बहनों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई।

इस सेवा कार्य में संस्था के सक्रिय सदस्य जितेन्द्र झा का विशेष योगदान रहा, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताया और संस्था की सेवाओं की प्रशंसा की।

संवर्धन फाउंडेशन पहले से ही विभिन्न सेवा कार्यों जैसे राहत शिविर, रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, वस्त्र वितरण और भोजन वितरण में सक्रिय रही है। संस्था के अध्यक्ष नारायण झा और सचिव स्नेहा ने कहा कि सेवा का अवसर पाकर वे स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Related posts

गुलशन हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और दो चारपहिया वाहन बरामद!

माता सुंदरी निवास के 50 से अधिक कमरे, संगत के लिए होंगे तैयार

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी, करियर की सफलता के लिए की अरदास

error: