बिहार

गर्दनीबाग धरना स्थल पर पहुंचे विधायक गोपाल रविदास, संविदा कर्मियों से की मुलाकात

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों की हड़ताल का आज 19वां दिन है. 16 अगस्त से ये कर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिनमें से कई बीते 6 दिनों से भूख हड़ताल पर भी हैं।

इस बीच, विधायक गोपाल रविदास मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत कर्मियों से मुलाकात की. उन्होंने कर्मियों की समस्याएं सुनी और उनकी मांगों का समर्थन किया।

विधायक रविदास ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने दिनों से संविदा कर्मी आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार का कोई भी जिम्मेदार पदाधिकारी अब तक इनकी सुध लेने नहीं आया है.” उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि संविदा कर्मियों की मांगों को शीघ्र मानते हुए आमरण अनशन को समाप्त करवाया जाए। धरना स्थल पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि वे स्थायी नियुक्ति, सेवा शर्तों में सुधार और भविष्य की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट आश्वासन चाहते हैं।

Related posts

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

सहकारिता के माध्यम से विधान मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सस्ती दर पर घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराने की पहल

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा