बिहार

पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों में सघन छापेमारी, 8 गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बुधवार की रात्रि में पीरबहोर थानांतर्गत पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में प्राप्त शिकायतों एवं प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान मिंटो छात्रावास से कुल 8 अभियुक्तों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया।

Advertisements
Ad 1

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों का संबंध पीरबहोर थाना में दर्ज बम कांड से भी बताया जा रहा है, जिसमें विस्फोटक अधिनियम की धाराएं आरोपित हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। सभी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में भानुप्रताप सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। आगे भी संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी।

Related posts

पत्रकारों से बदसलूकी मामले में नौबतपुर थानेदार पर जांच, डीजीपी ने आईजी को दिया आदेश

स्वास्थ्य मंत्री के हाथों नर्सिंग संस्थानों को मान्यता देने की दिशा में डिजिटल प्लेटफॉर्म का हुआ शुभारंभ

नवादा में एलपीजी गैस की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसीएस

error: