बिहार

पटना में यातायात व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक यातायात सागर कुमार द्वारा यातायात कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सगुना यातायात थाना एवं बाईपास यातायात थाना के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान लंबित मामलों की स्थिति तथा शहर की वर्तमान यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने लंबित केसों के त्वरित निष्पादन पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, ट्रैफिक नियमों के सख्त अनुपालन और यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए भविष्य की कार्ययोजना भी तैयार की गई, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Related posts

पानी के तेज बहाव में 8 वर्षीय बच्ची की डूबकर मौत, शौच के लिए निकली थी घर से

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

कनहैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलितों के घर तोड़ने का आरोप, भाकपा माले ने कार्रवाई की मांग की

error: