बिहार

घूरना में विवादित भूमि में लगे मक्का को पदाधिकारी ने कटवा कर रखा थाना में

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत घूरना मौजा में दो एकड़ विवादित जमीन में लगे मक्का को अंचल पदाधिकारी के मौजूदगी में सोमवार को घूरना पुलिस टीम के सहयोग से मक्का कटवा कर थाना में रखा गया। मिली जानकारी के अनुसार घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 12 निवासी मो नजरुल एवं मो सिराज के बीच दो वर्षों से तीन एकड़ जमीन में विवाद चल रहा था

जो जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नरपतगंज अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार, राजस्व अधिकारी राम उदगार चौपाल, घूरना थानाध्यक्ष अमित कुमार, फुलकाहा थाना के दरोगा रंजना कुमारी के उपस्थिति में मक्का कटवाया गया। हालांकि इस दौरान अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा आपत्ति जताई गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच केश चल रहा था जहां आदेश आने के बाद मक्का को कटवा कर थाना में रखवाया गया है। मक्का काटने में अंचल पदाधिकारी के अलावे पुलिस एवं बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान मौजूद थे।

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

error: