बिहार

जिलाधिकारी ने किया मीठापुर-महुली पथ परियोजना का निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आज मीठापुर-महुली पथ परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने बताया कि पथ निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जो संतोषजनक है। उन्होंने परियोजना में लगे अधिकारियों और एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सड़क शहर के यातायात को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related posts

छठ व्रती महिलाओं के सिंदूर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ लोजपा का विरोध मार्च

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’

2 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा श्री मंगशीर वदी नवमी महोत्सव 2026, दादी मंदिर में होगा भव्य आयोजन