क्राइमबिहार

गया में घूसखोर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने 50 हजार के साथ दबोचा

गया(अरुणजय प्रजापति): घूसखोर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है। रिश्वत के 50 हजार की नकदी के साथ रंगे हाथ निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बीईओ गया जिले के टिकारी प्रखंड में पोस्टेड था।

सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार एक मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किसी शिक्षक से रिश्वत की मांग की जा रही थी। अजीज होकर पीड़ित शिक्षक ने इसकी शिकायत पटना निगरानी को कर दी।शिकायत के आलोक में निगरानी की टीम ने इसे सत्यापित किया और फिर मंगलवार को कार्रवाई करने गया के टिकारी पहुंची।इस बीच निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 50 हजार की रिश्वत के साथ टिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements
Ad 1

50 हजार रिश्वत की राशि पीले लिफाफा में थी।निगरानी की टीम बीईओ संजीव कुमार को गिरफ्तार करने के बाद पटना के लिए रवाना हो गई। जैसे ही टिकारी में निगरानी की कार्रवाई की खबर फैली, वैसे ही हड़कंप मच गया।टिकारी बीआरसी में निगरानी की कार्रवाई चली। हर महीने होने वाली गुरु गोष्ठी के दिन ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दबोचे गए।

टिकारी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार नेटवर्किंग और सेफ शॉप से भी जुड़े हुए थे। चैनल सिस्टम से चलने वाले नेटवर्किंग फॉर सेफ शॉप में शिक्षकों को जबरन जोड़ते थे। यहां तक कि ब्लैकमेल भी किया करते थे। इस तरह की शिकायतें पूर्व में आ रही थी, कि इसी बीच एक मामले में निगरानी की टीम ने छापेमारी करते हुए घूसखोर टिकारी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन से लेकर किसानों की आय बढ़ाने तक, बिहार ने VSI के साथ मिलाया हाथ

गन्ना किसानों की समृद्धि एवं चीनी उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए विभाग प्रतिबद्ध : सचिव

हेल्थ वाड़ी स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति का आधार बनेगी : इंजीनियर कुमार शैलेंद्र

error: