बिहार

मुर्गी फार्म संचालक की तेज धारदार हथियार से वार कर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा: जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के अजनौरा गांव में बीती रात बदमाशों ने व्यक्ति की तेज धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया। घटना के बारे में बताया जाता है कि मृतक संजू कुमार है। जो मुर्गी फार्म चलाते थे और रात में अपने घर से खाना खाने के बाद मुर्गी फार्म पर चले गए थे। जहां आज सुबह मुर्गी फार्म के बगल में तालाब से शव बरामद की गई है। मृतक के शरीर पर कई तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या करने का निशान पाया गया। इतना ही नहीं घटनास्थल पर से पुलिस ने एक टीशर्ट भी बरामद किया है। फिलहाल घटना का अंजाम किस कारण किया गया यह जांच के बाद ही स्प्ष्ट हो पायेगा। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है। और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

राकेश कुमार की रिपोर्ट

Related posts

सीएम की सौगात : बरियारपुर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेडिकल कॉलेज, नई चीनी मिल भी लगेगी

चिराग पासवान को धमकी देने वाले आतंकियों की अविलंब हो गिरफ्तारी और मिले कठोर से कठोर सजा : राजेश भट्ट

बाढ़ को लेकर अलर्ट शेखपुरा डीएम ने घाटकुसुम्भा के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

error: