बिहार

फुलवारी से लेकर गौरीचक तक पुलिस ने दिखाई सख़्ती

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना के शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी सुबह से लेकर शाम और देर रात तक सड़कों पर पुलिस सख्ती बरतते हुए नजर आयी। पुलिस टीम पटना के फुलवारी शरीफ से लेकर गौरीचक थाना इलाके तक सड़कों पर बेवजह घूमने वाले बगैर मास्क लगाए मटरगश्ती करने वाले लोगों को कड़ाई से लॉक डॉन पालन करने के लिए कायदे सिखाती नजर आई। वहीं कई लोगों को पुलिस के डंडे का मजा भी चखना पड़ा । फुलवारी शरीफ के शहीद भगत सिंह चौक पर सन्नाटा पसरा हुआ था, जो लॉक डाउन का असर ही रहा । नेशनल हाईवे को छोड़ अन्य सड़को पर वाहन न के बराबर चले । उधर पटना के गौरीचक थाना प्रभारी ने संभाला मोर्चा सम्भालते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने वालों कार्रवाई करते नजर आए । लगातार लॉकडॉन के दूसरे दिन भी अनावश्यक रूप से घूमने वाले लोगों पर पुलिस ने लाठियां चटकाई ।
वही गौरीचक थानाध्यक्ष लालमुनी दुबे ने लोगों से अपील किया कि बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें। घर पर रहें सुरक्षित रहें और लौकडाउन के नियमों का पालन करते हुए गौरीचक पुलिस को सहयोग करें।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!