बिहार

डांस प्लस 6 के विजेता बने हर्ष, पटनासिटी वासियों में खुशी की लहर

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): हर्ष केसरी ने कहा मन में जज्बा हो तो हर कामयाबी पाई जा सकती है। छोटी सी उम्र में हर्ष केसरी ने अपना ही नही बल्कि सभी लोगों का नाम किया रौशन. टेलीविजन चैनल स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो डांस प्लस 6 के विजेता बने हर्ष का ढोल-नगाड़े बजाकर उनके फैंस ने फूल और बुके देकर उनका भव्य स्वागत किया. पटनासिटी के मेहंदीगंज क्षेत्र के दीपनगर निवासी हर्ष केसरी का भव्य स्वागत उनके पिता सुनील केसरी और मोहल्लेवासी ने बैंड-बाजों से किया. इतनी बड़ी खुशी से उनके घरवालों की आंखें नम हो गई.

आपको बता दें की डांस प्लस 6 रियलिटी शो डांस प्लस का छठा सीजन है, जो 13 सितंबर 2021 से डिज्नी+हॉटस्टार पर और स्टार प्लस पर 6 नवंबर 2021 से शुरू हो रहा था और फ्रेम्स प्रोडक्शंस के सहयोग से अर्बन ब्रू स्टूडियोज द्वारा निर्मित है. इस सीजन को राघव जुयाल होस्ट कर रहे हैं. शो का ग्रैंड फिनाले 15 अक्टूबर 2021 को हुआ और स्नेहा, हर्ष और तेजस को विजेता घोषित किया गया, जबकि धनंजय जोशी को रनर-अप घोषित किया गया. डांस प्लस 6 विजेता हर्ष को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और फराह खान विनर प्राइज दिया. 

Advertisements
Ad 1

हर्ष ने अपने कामयाबी के पीछे अपने माता-पिता एवं जो लोगों ने उनकी काफी मदद की है. उन लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया है. आगे केसरी ने कहा की ‘मन में जज्बा हो तो हर कामयाबी पाई जा सकती है. टैलेंट अगर आप में है तो गरीबी बाधा नहीं हो सकती. मेरे माता-पिता ने छोटे दुकान से होने वाली आमदनी से मेरी परवरिश की. उन्होंने हमेशा मेरा हौसला बढ़ाया. उनके आशीर्वाद से मैं इस मंजिल तक पहुंच पाया हूं. वहीं हर्ष के इस सफलता से हर लोगों में खुशी की लहर है।

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा

error: