बिहार

विद्यालय प्रांगण हुआ दादा-दादी/नाना-नानी का सम्मान समारोह

फुलवारीशरीफ, अजित। शनिवार को एस० डी० भी० पब्लिक स्कूल, नत्थूपुर रोड, कुरथौल, पटना के प्रांगण में “ग्रैंड पैरेन्ट्स डे” का आयोजन किया गया. इस आयोजन में बच्चों को अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के महत्व से अवगत कराया गया।

विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित दादा-दादी एवं नाना-नानी का बच्चों ने तिलक लगाकर और नृत्य-संगीत के माध्यम से अभिवादन किया. इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राजेश्वर कुमार, उप-निदेशक अनिल कुमार एवं प्रधानाचार्य सुरेश कुमार पाण्डेय ने सभी ग्रैंड पैरेन्ट्स को तुलसी का पौधा और मिष्टान्न प्रदान कर सम्मानित किया. सभी ग्रैंड पैरेन्ट्स ने बच्चों को आशीर्वाद दिया और उनका उत्साहवर्द्धन किया।

Advertisements
Ad 1

प्रधानाचार्य ने बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार दोनों का महत्व समझाते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य उचित संस्कार और मानवीय मूल्यों के साथ-साथ बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना का विकास करना है।

इस आयोजन में सौ से अधिक ग्रैंड पैरेन्ट्स शामिल हुए. उन्होंने इस दिवस को महत्वपूर्ण बताया और विद्यालय की इस पहल की सराहना की. उनका कहना था कि ऐसे आयोजन से बच्चों में अपने दादा-दादी और नाना-नानी के प्रति सम्मान एवं संस्कार की भावना और गहरी होगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम के अंत में सह-शैक्षणिक संचालक उत्पल कुमार ने सभी आगंतुकों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने वाले लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related posts

कंगनघाट से तख्त साहिब सौंदर्यकरण और मल्टीलैवल पार्किंग का कार्य भी जल्द होगा शुरु

तख्त पटना साहिब कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह गृह मंत्री अमित शाह से भेंट

शेखपुरा में गलत तरीके से संचालित मां सावित्री हॉस्पिटल को किया गया सील

error: