बिहार

बेऊर में 8 लाख की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात व नकदी उड़ा ले गए चोर

फुलवारीशरीफ, अजित। बेऊर थाना क्षेत्र के पूर्वी महावीर कॉलोनी रोड नंबर-12 में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर करीब 8 लाख रुपये की चोरी कर ली. घटना की जानकारी तब हुई जब घर मालिक 28 अगस्त की दोपहर लगभग 11:30 बजे अपने गांव से लौटकर घर पहुंचे.

चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चार चोर का साफ चेहरा नजर आ रहा है. ये लोग काफी देर तक आपस में बातचीत करते रहे और बाद में गमछा से मुंह और चेहरा ढककर घर में घुस गए. चोरी का सामान लेकर जाते हुए भी चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में साफ-साफ नजर आ रही है.

पीड़ित रमेश कुमार यादव, पिता सिंहासन राय, मूल रूप से थाना गौरीचक के अवस्थी चक गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को अपने चचेरे भाई की बरसी में शामिल होने के लिए वे गांव गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने उनके पटना स्थित घर को निशाना बनाया.

Advertisements
Ad 1

घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. आलमारी का लॉक तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी उड़ा ली. चोरी गए सामान में तीन भरी का सोने का मंगलसूत्र, एक भरी की सोने की चेन, दो भरी की अंगूठी, एक भरी की झुमका, एक भरी की बाली, तीन भरी की पायल, चांदी के बर्तनों का पूरा सेट और करीब 1 लाख 80 हजार रुपये नकद शामिल हैं।

कुल मिलाकर चोरी गए सामानों की कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है. पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत बेऊर थाना में दर्ज कराई है और पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि घटना के एक सप्ताह बाद भी बेऊर थाना पुलिस चोर का पता लगाने में विफल रही है और हाथ पर हाथ धरे बैठी है. पुलिस क़ो सीसीटीवी का फोटो दिए जाने के बावजूद आरोपितों का सुराग नहीं लगा पाया है।

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया ‘सहयोग पोर्टल’ और हेल्पलाइन 1100, 30 दिन में निपटारा न होने पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

तेज आंधी में पेड़ गिरने से युवक की मौत, हंगामे और पुलिस पर हमले में 17 गिरफ्तार!

जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं 20 शिकायतें, त्वरित समाधान का दिया निर्देश

error: