बिहार

टीम सेवा लॉकडाउन में जरूरतमंदों को पहुंचा रहे खाना, राहत देने की कोशिश

[Edited By: Robin Raj]

Advertisements
Ad 1

पटना/पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बिहार सरकार ने बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन लगा दिया है. ऐसे में शहर के जरूरतमंद व गरीब लोगों को केवल मददगारों से ही आस है, जिनकी मदद से वे कोरोना की इस लड़ाई के बीच भूख से भी जंग जीत सकेंगे. शहर की कई सामाजिक संस्थाएं, समाजसेवियों एवं युवाओं द्वारा जरूरतमंदों को लगातार खाना एवं राशन वितरित किया जा रहा है, इसको लेकर टीमसेवा भी निरंतर अपने प्रयास से हर दिन समाज के वंचित और अहस्य लोगो के बिच अपनी सेवा प्रदान कर रही है, संस्था द्वारा पटनासिटी के क्षेत्रों से लेकर पटना के गांधी मैदान तक खाना का वितरण किया गया. टीमसेवा ने एक नई पहल की शुरुआत की है, उन्होंने कोरोना से लड़ने के लिए लजीज व्यंजन के साथ-साथ फलों का ट्रे भी लोगों के बीच बांटा है. जिससे कि हर लोगों का इम्यून सिस्टम मज़बूत बना रहे ताकि कोरोना से लड़ने में मदद मिल सके. संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि जबतक लॉकडाउन रहेगा तबतक खाने का वितरण  हर दिन करते रहेंगे, ऐसा लोगों को न्यूज़ क्राइम 24 भी सलाम करता है. इस मौक़े पर टीमसेवा के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी हसन अली, सर्वेश हंसराज, ऋषव, ज़ीशान अली एवम अभिषेक केसरी मौजूद थे।

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान

error: