पंजाब

करोड़ की साइबर ठगी में बैंक खाते बेचने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार!

गुरुग्राम,  सूशीला देवी : इन्वेस्टमेंट के नाम पर 13 करोड़ 80 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में गुरुग्राम पुलिस की स्पेशल साइबर क्राइम यूनिट सेक्टर-56 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराने का आरोप है। पुलिस के अनुसार ठगी की रकम में से करीब 5 लाख रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे।पुलिस ने नीरज को दिल्ली से, सूरज सरोज को देहरादून, सुरजीत कुमार उर्फ मानस को शिमला तथा प्रशांत शर्मा और तेज प्रताप सिंह शेखावत को देहरादून/शिमला क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि बैंक खाते कमीशन लेकर एक-दूसरे को बेचे जाते थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी सुरजीत कुमार Telegram के जरिए चाइनीज साइबर फ्रॉड नेटवर्क से जुड़ा था। वह अपने साथियों के साथ साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाता था। बदले में उसे Cryptocurrency/Binance के जरिए भुगतान मिलता था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। मामले में अब तक कुल 40 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस बैंकिंग ट्रेल और साइबर नेटवर्क की आगे की कड़ियां खंगाल रही है।

Related posts

पानीपत में बनेगा पहला महिला कॉलेज, सालाना फीस मात्र 6 हजार रुपये

पत्नी चढी मोबाइल टावर पर किसी और से अफेयर का चक्कर था क्या ?

चीनी के भाव बढ़ण पर अभय का तंज- बीजेपी वालों पै के फर्क पड़ै

error: