बिहार

स्कूल की छात्राओं ने चौक थाना के पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) रक्षाबंधन के अवसर पर कैमाशिकोह स्थित जीजस एंड मेरी एकेडमी में भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने चौक थाना के पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। कक्षा 6 से 10वीं तक की छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियां चौक थाना प्रभारी राज किशोर सिंह समेत उपस्थित पुलिसकर्मियों की कलाइयों पर बांधीं और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा के लिए दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक भावपूर्ण माध्यम है।

कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या पूजा एन. शर्मा की देखरेख में आयोजित हुआ। इसके सफल संचालन में शिक्षिका श्वेता सिंह एवं शिक्षक मुकेश कुमार ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय के उपनिदेशक अभिषेक पैट्रिक ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान, सामाजिक एकता और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का संदेश भी देता है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के स्नेह और सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

एम्स पटना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘दिल की सेहत’ पर जागरूकता कार्यक्रम

न कैनवास, न कागज…ढ़ाई किलो के नारियल पर मधुरेंद्र ने उकेरी पीएम की जन्मदिन की खास कलाकृति, कला से दिया ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में तख्त श्री हरमंदिर जी द्वारा वैशाली जिले के प्रभावित इलाकों में पहुंचाया लंगर

error: