बिहार

स्वर्ण पाषाण मंडप में रजत सिंहासन पर विराजेंगी मां छोटी पटनदेवी

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना की आदि अनादि मूल शक्ति पीठ स्थल छोटी पटनदेवी में शारदीय नवरात्रि की तैयारी जोरों पर है माता जी की जन सेवी संस्था श्री पटनदेवी जी गौ मानस सेवा संस्थानम् के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि के दौरान ही पीठाचार्य आचार्य अभिषेक अनंत द्विवेदी के मार्गदर्शन में कामाख्या और वाराणसी के विद्वानों द्वारा 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक विशेष चंडी पुनर्स्थापना महा यज्ञ का आयोजन होगा।

आने वाले श्रद्धालु भक्तों के लिए पाठ जप ध्यान और पूजा के लिए नियम और स्थान का निर्धारण, व्रती महिलाओं के लिए फलाहार शीतल जल और विश्राम स्थल की सुविधा के साथ साथ आम खास सभी भक्तों को सुलभ दर्शन के लिए प्रत्यक्ष और झरोखा दर्शन की सुविधा रहेगी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर जूता चप्पल रखने , वाहन पार्किंग और हाथ पैर धोने की सुविधा होगी ये जानकारी श्री पटनदेवी जी गौ मानस सेवा संस्थानम् के अध्यक्ष बाबा विवेक द्विवेदी ने दिया बैठक में संयोजक संतोष पांडेय , दिलीप कुमार , प्रदीप यादव , उदय शर्मा , परमहंस तिवारी , अरुण खत्री , रविकांत मिश्रा , विचित्र मणि गुड्डू , रविशंकर प्रसाद , विजय गुप्ता , राजकुमार सोनी , वरुण कुमार वर्मा, ऋषिकेश कुशवाहा , मनोज केशरी, संजीव सिंह जय हिंद , भोला प्रसाद वर्णवाल ने भी अपने विचार दिए

Related posts

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उपेंद्र कुशवाहा ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के पास 740 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, महिला गिरफ्तार!

error: