पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के पटना स्थित कैंप कार्यालय में आज भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद माननीय श्री उपेंद्र कुशवाहा जी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर श्री उपेंद्र कुशवाहा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि जयप्रकाश नारायण जी भारतीय लोकतंत्र, जनसरोकार और सामाजिक परिवर्तन के महान योद्धा थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश और समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके विचार और संघर्ष आज भी देशवासियों को लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी का जीवन त्याग, संघर्ष और जनसेवा का प्रतीक है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में निरंतर योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर माननीय पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश, पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत पंकज, श्री सुभाष चंद्रवंशी, प्रदेश प्रधान महासचिव श्री हिमांशु पटेल, श्री अंगद कुशवाहा, श्री अशोक राम, श्री चौधरी बसंत पटेल, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ई. श्रीमती स्मृति कुमुद, प्रदेश प्रवक्ता श्री नितिन भारती, डॉ. श्री वीरेन्द्र दांगी, पटना महानगर अध्यक्ष श्री खुर्शीद अहमद, श्री राघवेन्द्र कुशवाहा, श्री अनिल यादव, श्री पप्पू मेहता, श्री विनोद कुमार पप्पू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा परिवार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के आदर्शों और उनके संघर्षों को नमन करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
