उत्तरप्रदेश

अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अकोली में शनिवार के दिन अज्ञात कारणों से अच्छे लाल राजभर की झोपड़ी में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया वही आग की लपटे देख लोगो ने हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया। और मौके पर काफी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए।वही आग की लप्पटे ने हरीमन राजभर की झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले लिया इस दौरान आग लगने से चार बकरियों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और एक भैंस बुरी तरह से झुलस गई।वही झोपड़ी में रखी एक मोटरसाइकिल दो साइकिल सहित गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Related posts

चाइल्ड हेल्प लाइन की कस्टडी से गूंगी बच्ची फरार सुपरवाइजर सहित कांस्टेबल पर FIR दर्ज

बलिया डबल मर्डर मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार!

सैंड आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री को रेत पर कलाकृति उकेरकर 76 वें जन्मदिन की दी बधाई

error: