झारखण्डताजा खबरें

लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान!

IMG 20210404 WA0005

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): जिले के पूर्वी टुंडी इलाके में गोविंदपुर- साहिबगंज हाईवे में शनिवार को चलती कार में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद ड्राइवर ने कार से कूद कर अपनी जान बचाई. हालांकि, कार पूरी तरह जलकर खत्म हो गई.

गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर पूर्वी टुंडी इलाके के बडबाद जंगल के समीप चलती हुई कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. आग की लपटों को देखकर ड्राइवर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई. यह घटना तब हुआ, जब कार धनबाद से देवघर की ओर जा रही थी. हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं. आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि देखते ही देखते पूरी कार कुछ मिनटों में जलकर खत्म हो गई. स्थिति यह था कि आग पर काबू पाने को लेकर किसी को मौका भी नहीं मिला. हालांकि, कार में आग लगने के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

दीपावली बनी ऐतिहासिक, वीर महिला जवानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने किया पारंपरिक लोकनृत्य