उत्तरप्रदेशताजा खबरें

बिजलीपुर में आग ने मचाई तबाही, चार एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर हुई राख!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): क्षेत्र के मानिकपुर ग्राम पंचायत के बिजलीपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग मे करीब 4 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल देखते ही देखते जलकर राख हो गया।ग्रामीणो के अथक प्रयाश से आग पर काबु पाया गया ।प्रत्यक्षदर्शीयों की मानें तो कोटवां निवासी अरूण मिश्रा के विजलीपुर मौजे मे 12कठा गेहूं की लगी फसल से आग की लपटें दिखाई देने लगी। गांव वालों ने आग की लपटे देख खेतों की तरफ दौड़े हो हल्ला मचाया जब तक लोग पहुचे तब तक भोला यादवका 8कठा , मन्नू मिश्रा5कठा , मिथिलेश यादव10 कठा , अनिल चौहान5कठा, अनिल मिश्रा12कठा , प्रभुनाथ मिश्रा12कठा , राजकुमार मिश्रा 12कठा व शारदा देवी 12 कठा सहित करीब 4 एकड़ में फैला गेहूं की फसल जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका सुचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने उच्च अधिकारीयो को सुचना दी।

Related posts

पीड़ित व्यक्ति ने पूर्व चेयरमैन पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप

नेपाल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मेलन में सम्मानित हुए पत्रकार डॉ. शशि भूषण कुमार

सभी मदरसों में मनाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान : दानिश आजाद अंसारी

error: