बिहार

हज़रत अमीर ए शरीअत के स्वास्थ्य के लिए शुक्रवार की नमाज़ के बाद मस्जिदों में हुई विशेष नमाज़

IMG 20210403 WA0024

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी और बिहार झारखंड उड़ीसा के मुसलमानो की सबसे बड़ी एदारा इमारत ए शरिया के अमीर ए शरीयत हजरत मौलाना वली रहमानी के जल्द सेहतमंद होने के लिए शुक्रवार को पटना मुंगेर सहित बिहार झारखण्ड के कई जिलों में विशेष नमाज और दुआएं की गई है । इसकी जानकारी इमारत शरिया के मौलाना अरशद रहमानी ने देते हुए बताया कि हजरत अमीर ए शरीयत मौलाना वली रहमानी इन दिनो काफी बीमार चल रहे हैं । उनका पटना के एक निजी हॉस्पिटल में आईसीयू में रखकर इलाज चल रहा है । हजरत अमीर ए शरीयत मौलाना वली रहमानी के जल्द स्वस्थ होने के लिए शुक्रवार को फुलवारी शरीफ के इमारत शरिया, खानकाह ए मुजिबिया, शाही संगी मस्जिद सहित अन्य तमाम मस्जिदों में जमा नमाज बाद विशेष नमाज और दुआएं मांगी गई है । लोग अल्लाह से हजरत अमीर ए शरीयत मौलाना वली रहमानी की जल्द से जल्द सेहतमंद होने को लेकर दुआएं मांग रहे हैं.0गौरतलब हो कि हजरत अमीर ए शरीयत मौलाना वली रहमानी की तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उन्हें आईसीयू में चिकित्सकों की विशेष निगरानी में रखा गया है।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित