पटनासिटी, रॉबीन राज: चौक अंतर्गत मछरट्टा निवासी राजेश देवड़ा ने अपने मासूम बेटे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई हैं। उनका बेटा कृष्णा देवड़ा 12 वर्ष की उम्र में एक बीमारी से जूझ रहा हैं। पीड़ित बच्चे के परिजनों की माने तो बच्चे के अचानक तबियत बिगड़ने से घरवालों ने उसे दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसका बोनमैरो ट्रांसप्लांट कराने के लिए कहा है। जिसका खर्च 18 से 20 लाख रुपय बताया गया था। अस्पताल के डॉक्टर ने परिजनों को बताया की खर्च बढ़ सकता। जिस खर्च को सुन परिजन वहन नहीं कर सकते हैं। अपने बच्चे के लिए अब सोशल मीडिया के जरिये मदद की गुहार लगा रहे हैं। जो लोग भी सहयोग करना चाहते हैं वो नीचे दिए गए बैंक अकाउंट और ऑनलाइन पैसा भेज कर मदद कर सकते हैं।
खाते की जानकारी-
BANK:- Axis Bank Ltd.
NAME:- Rajesh Kumar Deora
ACCOUNT NO:- 914010047149246
IFSC CODE:- UTIB0001406
GPAY, PHONEPAY, PAYTM:- 7004491573
बोन मेरो ट्रांसप्लांटेशन क्या है?
डॉक्टरों के मुताबिक बोनमैरोट्रांसप्लांटेशन (बीएमटी) या स्टेम सेल ट्रांसप्लांट प्रक्रिया में रोग ग्रस्त या क्षतिग्रस्त बोनमैरो की जगह स्वस्थ रक्त उत्पादक बोनमैरो को ट्रांसप्लांट किया जाता है। बड़ी हडि्डयों के अंदर मौजूद बोनमैरो जब कैंसर के सेल बनाने लगता है, तब कीमो के जरिए कैंसर बनाने वाली सेल्स को नष्ट करके उसी ग्रुप के किसी दूसरे स्वस्थ व्यक्ति की बोनमैरोको हडि्डयों में इंजेक्ट कर दिया जाता हैं।
