बिहार

होली में रंग लगाने को लेकर मुसहरी में मारपीट, छेड़खानी के विरोध पर बवाल

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र स्थित धनकी मुसहरी में होली के दौरान रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Advertisements
Ad 1

मिली जानकारी के अनुसार धारायचक इलाके का एक युवक मुसहरी में कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था. इसी दौरान वह वहां की एक महिला के साथ जबरन रंग लगाने लगा और छेड़खानी करने लगा. महिला और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जानीपुर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मारपीट और छेड़खानी के मामले में संजय मांझी और सोनू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

NEET परीक्षा को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट बदला, परीक्षार्थियों से समय पर निकलने की अपील

पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान : 40 अभियुक्त गिरफ्तार, 7 ने किया आत्मसमर्पण

छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, बिहार में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का भी ऐलान

error: