बिहार

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सा सत्यापन इकाई (होम्योपैथी), पटना द्वारा शुक्रवार को “रन फॉर योगा” कार्यक्रम का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद (CCRH), नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में योग, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के तहत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल, पटना सिटी के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए, जहां से “रन फॉर योगा” की शुरुआत की गई। दौड़ के दौरान प्रतिभागी पश्चिम दरवाजा स्थित प्राचीन अशोक स्तंभ पहुंचे, जहां सम्राट अशोक की विरासत एवं शांति, धर्म तथा सुशासन के संदेश को याद किया गया। इसके बाद सभी प्रतिभागी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे और योग तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को “स्वस्थ आयु के लिए योगा” के प्रति प्रेरित किया गया।

Advertisements
Ad 1

रैली आगे बढ़ते हुए पटना सिटी चौक थाना पहुंची, जहां पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ योग, फिटनेस और नियमित व्यायाम के महत्व पर चर्चा की गई। इसके बाद कंगन घाट एवं जे.पी. गंगा पथ होते हुए प्रतिभागियों ने आम लोगों को भी योग अपनाने के लिए जागरूक किया। अंत में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पुनः गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर पहुंचे, जहां कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए इकाई की ओर से डॉ. तानिया इस्लाम (एसआरएफ) को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया था। डीईओ चंदन के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “योग अपनाएं, स्वास्थ्य बढ़ाएं” तथा “स्वस्थ आयु के लिए योगा” का संकल्प दोहराया।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: