क्राइमताजा खबरेंबिहार

दानापुर में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, कई राउंड फायरिंग

पटना: राज्य में दिन-प्रतिदिन अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है. पुलिस-प्रसाशन को लगातार चैलेंज कर वारदातों को अंजाम दे रहे है. खासकर राजधानी पटना में अपराधियों को पुलिस का जरा सा भी भये नहीं है. और इसी बीच एक बार फिर से पुलिस को चुनौती देते हुए एक व्यक्ति को गोली मारकर फरार हो गए है.

इलाके में सनसनी-

मामला पटना के दानापुर इलाके का है, जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मार उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है. वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है की बदमाशों ने गोली मारने के बाद कई राउंड फायरिंग कर चलते बने. वहीं गंभीर रूप से घायल शख्स का नाम रामाधार प्रसाद बताया जा रहा है. वहीं सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक कुमार वर्मा

error: