बिहार

रैयाम चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना विकास को लेकर किसान गोष्ठी आयोजित

दरभंगा, (न्यूज़ क्राइम 24) आज रैयाम चीनी मिल परिसर में ईख आयुक्त, गन्ना उद्योग विभाग, श्री अनिल कुमार झा द्वारा गन्ना किसानों के साथ किसान गोष्ठी आयोजित की गई तथा आसपास के नए गन्ना क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर गन्ना खेती, चीनी मिल संचालन एवं गन्ना विपणन से संबंधित सुझाव एवं समस्याएं साझा कीं।

किसानों ने कहा कि यदि उन्हें चीनी मिल संचालन एवं गन्ना खरीद का स्पष्ट एवं स्थायी आश्वासन मिलता है, तो क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गन्ना खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस पर ईख आयुक्त महोदय ने किसानों को आश्वस्त किया कि विभाग द्वारा गन्ना उत्पादकों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी तथा किसानों के गन्ने की खरीद बीज अथवा चीनी मिलों के माध्यम से कराई जाएगी।

गोष्ठी में किसानों द्वारा विशेष गन्ना विकास योजना चलाने, व्यापक जनजागरूकता अभियान, नियमित प्रशिक्षण, नलकूप व्यवस्था, फसल सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। वर्तमान में रैयाम क्षेत्र में लगभग 100 एकड़ भूमि पर गन्ना खेती की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

बैठक में निर्णय लिया गया कि रैयाम चीनी मिल के आसपास पांच किलोमीटर क्षेत्र के गांवों में गहन गन्ना विकास कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत विभागीय पदाधिकारियों को चयनित गांवों से जोड़ा गया है, जो नियमित रूप से किसानों के साथ बैठक कर गन्ना विकास कार्यों की निगरानी एवं मार्गदर्शन करेंगे।

साथ ही यह निर्णय लिया गया कि रैयाम चीनी मिल क्षेत्र में भी प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को किसान कैंप एवं गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, ताकि किसानों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Related posts

मन की बात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से भीषण गर्मी के दौरान सावधानी बरतने की अपील की

मंत्री नंदकिशोर राम की दलित राजनीति कार्ड की नैरेटिव का पोल खुल गया; जबकि पहले से ही 21 हार्डिंग रोड में उन्हें आवास आवंटित कर दिया गया था : एजाज अहमद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वाल्मीकिनगर में कार्यकर्ताओं संग सुना ‘मन की बात’ का 134वां संस्करण

error: