शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास कार्यों, जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित आवेदनों का 2 सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के मुख्य निर्देश
- पेयजल एवं जन शिकायतें अरियरी और चेवाड़ा प्रखंड में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बल।
जनसमाधान पोर्टल’ और ‘सहयोग पोर्टल’ के लंबित आवेदनों को 2 सप्ताह में निपटाने का निर्देश। - समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य पेंशन के योग्य लाभुकों के लंबित आवेदनों की त्वरित जांच और निष्पादन।
सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय और पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश PHED के कार्यपालक अभियंता को। दिव्यांगजनों के UDID कार्ड के लंबित आवेदनों को 2 सप्ताह में निपटाने की समय-सीमा सिविल सर्जन को।जिले को टीबी मुक्त बनाने के अभियान में तेजी लाने का निर्देश। - राजस्व एवं बुनियादी ढांचा
म्यूटेशन, परिमार्जन, लगान वसूली और जमाबंदी के कार्यों में तेजी।सभी अंचलों में अनाज भंडारण गोडाउन के लिए भूमि चिन्हित करें।पंचायत सरकार भवन, कन्या विवाह मंडप के निर्माण में तेजी और ‘अभियान बसेरा’ के तहत भूमि चिन्हित करें। सभी नए सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य।
- संवेदनशील मामले माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीएम डैशबोर्ड, CPGRAMS, उच्च न्यायालय और CWJC से संबंधित लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन।
- जनकल्याणकारी योजनाएं
सभी पंचायतों को सोलर स्ट्रीट लाइट से आच्छादित करने का निर्देश।
‘प्रोजेक्ट स्व’ अभियान के तहत प्रमाण पत्र बनवाएं।
योग्य लाभुकों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ दिलाएं।
उपस्थित पदाधिकारी
बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
