बिहार

“झलक” कार्यक्रम से छात्राओं को मिला करियर मार्गदर्शन और डिजिटल सुरक्षा का संदेश

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गांधी मैदान स्थित पुलिस मुख्यालय में शनिवार को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के “सेकंड चांस प्रोग्राम” के अंतर्गत 10वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए “झलक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, कौशल विकास एवं करियर के विभिन्न अवसरों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र राणा, कार्तिक के शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक मध्य पटना दीक्षा उपस्थित रहीं। इसके अलावा दिव्यांजलि, डॉ. अनु कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा सैफुर रहमान तथा प्रथम के क्षेत्रीय समन्वयक संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उच्च शिक्षा, करियर विकल्प, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं भविष्य की संभावनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन में सकारात्मक दिशा अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता पर भी विशेष चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और डिजिटल साक्षरता के महत्व की जानकारी दी। साथ ही तकनीक के जिम्मेदारीपूर्ण एवं सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास संवर्धन एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राज्य कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय सहित कई शिक्षकों एवं समन्वयकों की अहम भूमिका रही।

Related posts

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

LNMI पटना में UDGAM 2026 का आयोजन, छात्रों के स्टार्टअप्स ने दिखाई नई राह

error: