झारखण्ड

नवजात की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा!

WaterMark 2021 01 22 12 38 44

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): झरिया के आरएस मेमोरियल सेवा सदन में एक गर्भवती महिला की प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत हो गई. घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए. परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया.

नवजात की मौत पर हंगामा सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत कराया. सेवा सदन के चिकित्सक डॉ एसपी सिंह ने लापरवाही बरते जाने की बात से इंकार किया है. परिजनों का कहना है कि डिलेवरी के लिए यहां लाकर भर्ती कराया था, लेकिन डिलेवरी के दौरान किसी तरह की जानकारी डॉक्टर द्वारा नहीं दी गई.

काफी देर बाद डिलेवरी के बाद बच्चे की मौत होने की बात बताई गई. डॉक्टर का कहना है कि मरीज को डिलेवरी के लिए पहले घर में प्रयास किया गया. जिसके कारण उसकी स्थिति पहले से ही खराब थी. बच्चे को किसी तरह सीजर करके निकाला गया है. महिला का नाम आरती देवी है. पति का नाम बलराम सिंह है जो बलियापुर के रहने वाले हैं।

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार