अररिया(रंजीत ठाकुर): बताते चलें कि शुक्रवार 03 दिसंबर 2021को 56वीं बटालियन बथनाहा में 50OC (HRD) के अंतर्गत सीमावर्ती बेरोजगार ग्रामीण युवाओं का इलेक्ट्रिक वायरिंग एंड रिपेयरिंग ऑफ होम अप्पलयांश कोर्स का शुभारंभ जो दिनांक 10.09.2021 से औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र वीरपुर में हुआ था आज कोर्स का विधिवत समापन किया गया । इस अवसर पर प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य श्री प्रभाकर कुमार प्रभात द्वारा एस. एस. बी. द्वारा संचालित कोर्स की काफी सराहना करते हुए कोर्स के दौरान चलाये गए प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षित ग्रामीण युवा द्वारा भी इस कोर्स की काफी प्रशंसा करते हुए अपने अनुभव बताया गया । अंत में 56वीं वाहिनी के उप कमांडेंट श्री कस्तूरी लाल द्वारा एस. एस. बी. के बारे में ग्रामीण युवाओं को जानकारी देते हुए आत्म निर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही प्राचार्य एवं उप कमंडेन्ट कस्तूरी लाल द्वारा सभी प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र के समस्त कार्मिक सहित बहुतायत संख्या में छात्र व छात्राएं उपस्थित थे। कोर्स से कुल 11 ग्रामीण बेरोजगार युवा लाभान्वित हुए। इस कोर्स की सभी स्थानीय जनता द्वारा काफी सराहना की गई।
previous post
