बिहार

फूलकाहा बाजार से वृद्ध व्यक्ति लापता, परिजनों ने की तलाश में सहयोग की अपील

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या-12 निवासी कुलानंद यादव (पिता स्वर्गीय अगरू यादव) बीते 23 जून 2026 की सुबह से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वे 23 जून की सुबह करीब 8:00 बजे फूलकाहा बाजार गए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है।

Advertisements
Ad 1

बताया गया कि लापता होने के समय उन्होंने उजला कुर्ता, उजली धोती तथा काले रंग की हाफ जैकेट पहन रखी थी। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने फुलकाहा थाना में आवेदन देकर पुलिस से सहयोग की अपील की है। परिजनों ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को कुलानंद यादव कहीं दिखाई दें अथवा उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो इसकी सूचना तत्काल फुलकाहा थाना के मोबाइल नंबर 9031827824 पर दें। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि मानवता के नाते लापता वृद्ध की तलाश में सहयोग करें, ताकि उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़ित परिजनों द्वारा गुमशुदगी का आवेदन दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: