झारखण्ड

पुल को क्षतिग्रस्त घोषित के बाबजूद जिला प्रशासन बेखबर

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): भेलाटांड़ क्षतिग्रस्त कतरीनदी पुल के ऊपर से ओवरलोड आयरन लेकर 50 सो ट्रक प्रतिदिन जा रहा है। धनबाद जिला प्रशासन द्वारा पुल क्षतिग्रस्त घोषित है। जानकारी देना चाहता हूं बाघमारा प्रखंड कतरास थाना अंतर्गत मालकेरा स्टेशन से ट्रक द्वारा ओवरलोड आयरन लेकर भेलाटांड़ कतरी नदी पुल के ऊपर से प्रतिदिन 50 सो ट्रक जा रहा है। जिसमें 18 चक्का 14 चक्का 12 चक्का का ओवर लोड आयरन लेकर बिना कांटा किए हुए ट्रक प्रतिदिन जा रहा है जबकि कतरी नदी पुल का जर्जर स्थिति है होने के कारण धनबाद जिला प्रशासन के द्वारा पुल को क्षतिग्रस्त घोषित किया गया है।

Advertisements
Ad 1

जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाया गया है और पुल के किनारे एक बोर्ड लगाया गया था उसमें लिखा गया था भारी वाहन पुल पर जाना वर्जित है लेकिन प्रशासन के आदेश को धज्जियां उड़ाते हुए। ठेकेदार एस पी सिंह द्वारा बोर्ड को उखाड़ कर फेंक दिया गया ।और उसी क्षतिग्रस्त पुल के ऊपर से प्रतिदिन 50 सो गाड़ी ट्रक आयरन लेकर जा रहा है जिला प्रशासन द्वारा जांच नहीं कराया जाता है और जिला प्रशासन द्वारा रोक नहीं लगाया जाता है तो कभी भी भेला टार कतरी नदी पूल पर बड़ा घटना घट सकता है । इसका जिम्मेवार जिला प्रशासन होगा। जिला प्रसासन से अनुरोध करता हूं अपने अस्तर से भेलाटांड़ कतरी नदी पूल का जांच कराते हुए अविलंब उचित करवाई करने की कृपा करें। ताकि बड़ी घटना को रोका जा सके।

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: