झारखण्ड

ज्यादा बिल बकाया वालों के खिलाफ विभाग ने शुरू की कार्रवा

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): बिजली बिल बकाया रखने वालों के खिलाफ झारखंड बिजली वितरण निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है. धनबाद एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक हरेंद्र कुमार सिंह ने 5 हजार रुपए या इससे ज्यादा बिल बकाया रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है. धनबाद के कार्यपालक अभियंता शलेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि छापामारी अभियान चलाकर बिजली बिल बकाया रखने वाले 800 उपभोक्ताओं की लाइन काट दी गई है. वहीं, 2300 लोगों को नोटिस भेजकर जल्द भुगतान का निर्देश दिया दिया गया है. अभियान के दौरान बकाएदारों से ऑनस्पॉट पेमेंट भी वसूला जा रहा है. कार्यपालक अभियंता ने चेतावनी दी कि तीन महीने से ज्यादा बिजली बिल रखने वाले सावधान हो जाएं. जल्द भुगतान नहीं करने पर उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा.

Advertisements
Ad 1

Related posts

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

error: