उत्तरप्रदेशक्राइमताजा खबरें

पीपापुल के समीप मिला एक अज्ञात महिला का शव..!

IMG 20210130 WA0077

बलिया(संजय कुमार तिवारी): सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद स्थित दरौली पीपा पुल के उतरी नाके के पास शुक्रवार को सायंकाल एक अज्ञात महिला का शव पीपा पुल के पास रेत पर पाया गया।जिसकी सूचना ग्रामीणों ने थाना सिकंदरपुर को दिया सिकंदरपुर थाने के एस एच ओ बालमुकुंद मिश्रा एवं हल्का क्षेत्र के उपनिरीक्षक सागर कुमार रंगु अपने मय हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए लाश को अपने कब्जे में लेकर बलिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।थाना अध्यक्ष सिकन्दरपुर बालमुकुंद मिश्रा ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

किंतु 72 घंटे तक लाश को सुरक्षित रखा जाएगा ताकि उसका पहचान कराया जा सके उक्त महिला के नें अपनें शरीर पर फूलदार समीज एवं कत्थई रंग का हाई नेक स्वेटर तथा एक फूल स्वेटर (बटन वाला) पहनी हुई थी. शरीर के निचले हिस्से में कोई कपड़ा नहीं था क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है लोगों से थाना अध्यक्ष ने अपील किया है कि उक्त महिला की फोटो देखकर यदि कोई पहचान करता है तो उसकी सूचना तत्काल थाने पर दे।

Related posts

घर में अकेला पाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

कपड़े के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग

भीषण सड़क हादसा रोडवेज बस गन्ने से भरे ट्राले से टकराई, चार लोगों की मौत!