बिहार

बापू की पुण्यतिथि पर फुलकाहा में उनकी प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के फुलकाहा बाजार स्थित गांधी चौक पर महात्मा गांधीजी की 73 वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया. इस मौके पर पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी संजय सिंह ने कहा कि आज महात्मा गाँधी के विचारों को अपनाकर ही हम सामाजिक सदभाव बनाये रख सकते हैं. अन्य लोगों ने भी अपने अपने विचार रखे. मालूम हो कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने गांधीजी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में नबाबगंज पंचायत के पूर्व मुखिया एवं समाजसेवी संजय सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य द्वारिकानाथ साह, शम्भू साह, राजेश सिंह चौरड़िया, कृष्ण अवतार मसैता एवं उज्ज्वल यादव सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Related posts

एम्स पटना में स्ट्रोक के त्वरित उपचार के लिए विकसित होंगे 10 बेड, समर्पित स्ट्रोक सेंटर बनाने पर जोर

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संदेश लेकर छात्राओं के बीच पहुंचा पावरग्रिड

हनुमान जयंती : महावीर मंदिर में कलश स्थापना के साथ श्रीराम चरित मानस नवाह पाठ की हुई शुरूआत