बिहार

पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने चार लोगों को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

जमुई, मो. अंजुम आलम : जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जखरा गांव में रविवार की देर शाम करीब 7:00 बजे पुरानी रंजिश में बदमाशों ने मस्जिद से नमाज पढ़कर निकलते ही ताबड़तोड़ गोलीयों की बारिश शुरू कर दी। इस गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। सभी को गोली छाती, गर्दन और कांधा में लगी है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, देखते ही देखते इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। परिजन द्वारा फौरन चारों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चारों घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घायलों में जखरा गांव निवासी मकसूद खान के पुत्र नुमान खान, मोफीज खान, रियाजकला खान के पुत्र अरबाज खान और अलीम खान के पुत्र अरमान खान के रुप में हुई है। रेफर हुए सभी घायलों में नुमान खान की हालत नाजुक बनी हुई है। गोली मारने का आरोप रिजवान खान उर्फ नाटो और उनके पुत्र नुमान खान, गुफरान खान, अब्दुल्लाह खान और शमीम खान पर लगाया गया है। सूचना के बाद टाउन थाना की पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में घायलों से घटना की जानकारी ली गई है।

Advertisements
Ad 1

घायल के पिता मकसूद खान ने बताया कि करीब 06 माह पहले खेत में मवेशी चरने को लेकर झगड़ा हुआ था। उस वक़्त मारपीट भी हुई थी। जिसका केस चल रहा है। उसी रंजिश में मस्जिद के पास पहले घात लगाए उक्त लोगों द्वारा नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकलते ही सभी लोगों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। करीब 15 से 20 राउंड गोलीबारी में चार लोगों के छाती, गर्दन और कांधे में गोली लगी है। घटना के बाद उक्त सभी आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है। परिवार वालों का रोरो कर बुरा हाल हो रहा है। सूचना के बाद घटना स्थल पर एसडीपीओ व अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।

Related posts

लहसुना थाना पुलिस ने NBW वारंटी को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 69 लोगों को लौटाए गए खोए मोबाइल

कांग्रेस का अब कोई वजूद नहीं, न नीति न नियत और न ही नेतृत्व बचा : श्याम रजक

error: