दानापुर(आनंद मोहन): राजधानी में अपराधियों का खूनी खेल जारी है। लगातार अपराध के सवालों में पटना पुलिस घिरी हुई है। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे दानापुर थाना क्षेत्र के कृषि मुबारकपुर फोरम के पास एक व्यक्ति को देर रात में गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहा है। घायल व्यक्ति की सिर में गोली लगी है। जिससे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र के न्यू ताराचक के रहने वाले दरबारी राय का पुत्र दिलीप राय के रूप में हुई है। जो किराना दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने गोली मार दी। गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है। मोटरसाइकिल सवार हथियार बंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम। घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थानाध्यक्ष, शाहपुर थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच की। दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार शाह ने बताया कि एक युवक की गोली मारी गई हैं। फिलहाल गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि अपराधी की पहचान हो सके। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
