बिहार

केंद्रीय विद्यालय के छात्र पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

दानापुर(आनंद मोहन): दानापुर केंद्रीय विद्यालय के गेट पर 10वीं के छात्र को दबंगों ने पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया। घायल छात्र को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी राहुल कुमार ने स्थानीय थाना में जयकांत व राज किशोर समेत 10 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि थाने के सुलतानपुर निवासी सुरेश महतो के पुत्र राहुल कुमार केंद्रीय विद्यालय में दसवीं का छात्र है। पीड़ित ने बताया कि जब स्कूल के गेट पर पहुंचे तो पहले से घात लगाये 10 युवकों ने मुझ पर अचानक हमला कर दिया और धारदार हथियार व पिस्तौल के बट से सिर पर वार कर जख्मी कर दिया। युवक जबरन हत्या करने के लिए मुझे बाइक पर बैठाने लगे। छात्र ने बताया कि तब वहां कुछ लोगों पहुंच गये और हल्ला किया तो जान बचाकर वहां से भाग कर अपने घर पहुंचा। घटना की जानकारी अपने पिता व परिजनों को दी। मैनपुरा में किराया में रहने वाले जयकांत व मैनपुरा निवासी राज किशोर समेत दस युवक थे। जिसको देखने के बाद पहचान सकते है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में आईसीआईसीआई बैंक ने प्री-प्लेसमेंट वार्ता का किया आयोजन

ग्राम संसद : बिहार चैप्टर-V’ में शामिल हुए संजय सरावगी, विकसित बिहार के संकल्प को दोहराया‎

जमुई छेड़खानी मामले में तीन नाबालिग गिरफ्तार, वायरल वीडियो पर भी कार्रवाई

error: