बिहार

आमसभा में नहीं हो सका सेविका का चयन

अररिया(रंजीत ठाकुर): बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नरपतगंज के पत्रांक 264,दिनांक 08/04/2021द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में ग्राम पंचायत अंचरा वार्ड संख्या 12 में आज दिनांक 09/04/2021,शुक्रवार को सेविका पद के चयन हेतु आम सभा का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता वार्ड सदस्य रमन पासवान ने की,जबकि एलएस मंजू कुमारी भी मौजूद थी. इस संदर्भ में एलएस मंजू कुमारी ने बताया कि अंचरा पंचायत के वार्ड संख्या 12 हेतु आवेदन प्राप्त हुआ ।सभी आवेदिका इस वार्ड एवं इस पंचायत के बाहर के हैं और पोषक क्षेत्र में नहीं आते हैं. अतः आज सेविका का चयन नहीं हो पाया और इसे रदद् किया जाता है।
वहीं इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामबृक्ष पासवान, वार्ड संख्या 13 के वार्ड सदस्य मनोज यादव, ताराचंद यादव, शैलेंद्र यादव, मंटु यादव,बबलू कुमार, कृत्यानंद पासवान आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

सीएम की सौगात : बरियारपुर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेडिकल कॉलेज, नई चीनी मिल भी लगेगी

चिराग पासवान को धमकी देने वाले आतंकियों की अविलंब हो गिरफ्तारी और मिले कठोर से कठोर सजा : राजेश भट्ट

बाढ़ को लेकर अलर्ट शेखपुरा डीएम ने घाटकुसुम्भा के संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

error: