ताजा खबरेंबिहार

कोरोना रफ्तार एक बार फिर कम, बिहार में आज मिले 4063 नए कोरोना मरीज, यहां देखे जिलों के अपडेट

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): बिहार में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार में ब्रेक लगी है। पिछले 24 घंटे में बिहार में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण में कमी आई है।आज राज्य में 4063 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं तो वहीं पटना में 999 नए केसेज मिले हैं। अगर बीते मंगलवार कल की बात की जाए तो आज केसेज कुछ कम है। कल बिहार में कुल 4551 मामले सामने आए थे वही आज 4063 मामले मिले हैं। कल की तुलना आज बिहार में 488 केसेज कम आए हैं।

देश में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले में तेजी देखी गई। देश में अब तक ओमिक्रॉन के 8,961 मामले सामने आ चुके हैं. ओमिक्रॉन को देश में कोरोना की तीसरी लहर की वजह माना जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम रहने से एक्टिव केस बढ़े हैं।

Related posts

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में शामिल, कहा- मन लगाकर पढ़ें

error: