झारखण्ड

युवकों के दो गुट में झड़प, एक गंभीर, आधा दर्जन लोग हिरासत में!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत लंदन स्ट्रीट के समीप युवकों के दो गुट के बीच बुधवार की शाम मार-पीट की घटना हुई। जिसमे एक युवक को गंभीर चोट आने की सूचना है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी गयी। जिसके बाद सरायढेला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आधा दर्जन युवकों को हिरासत में ले कर थाना ले गयी।
बताया जाता है कि युवको का दो ग्रुप एक निजी हॉल में पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों गुट आपस में उलझ पड़े जिसमे जम कर मारपीट हुई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया