बिहार

बसमतिया थाना पुलिस, एसएसबी एवं नेपाल एपीएफ तथा ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक

अररिया, रंजीत ठाकुर : भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना क्षेत्र में शनिवार 10 मई को पुलिस अधीक्षक अररिया अंजनी कुमार के निर्देश पर बसमतिया थानाध्यक्ष अमर कुमार के अध्यक्षता में पुलिस,एसएसबी एवं नेपाल एपीएफ जवानों तथा जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में चर्चा की गई कि आवागमन एसएसबी चेकपोस्ट के रास्ते से ही करें।

Advertisements
Ad 1

सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन नहीं उड़ाना है। अगर किसी शादी समारोह में ड्रोन का उपयोग करना है तो पहले पुलिस को सूचना देना होगा। बॉर्डर रोड पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करना है। पदाधिकारी ने कहा अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में नजर आता है तो इसकी सूचना पुलिस को तुरंत दें। अंत में उन्होंने अनुरोध करते हुए उपस्थित सभी लोगों से कहा कि बताए गए सभी मामले पर अनुपालन करें।

Related posts

लोजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ित व्यापारी से मुलाकात किया

लखनी बिगहा में नवनिर्मित यातायात थाना भवन का उद्घाटन

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: