बिहार

बाजारों में खाद और खाद्यान्न दुकानों में टीम ने छापेमारी कर किया जांच

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज के निर्देश के आलोक में नगर पंचायत नरपतगंज के कार्यपालक पदाधिकारी, विकाश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर क्षेत्र के फुलकाहा,मानिकपुर, घूरना, बसमतिया आदि सीमावर्ती बाजारों में खाद और खाद्यान्न दुकानों में छापेमारी कर जांच किया। छापेमारी टीम में आपूर्ति पदाधिकारी नरपतगंज कुणाल सिंह,फुलकाहा थाना पुलिस एवं कृषि पदाधिकारी नरपतगंज शामिल थे।

छापेमारी के दौरान दुकान में खाद की स्टॉक एवं बिक्री के दौरान ग्राहकों से अधिक रुपया लेने आदि का जांच उपस्थित दुकान मालिक एवं ग्राहकों से पूछताछ कर किया। इस बाबत कार्यपालक पदाधिकारी नरपतगंज ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार टीम गठित कर क्षेत्र के खाद एवं खाद्यान्न दुकानों का जांच किया जा रहा है कि दुकानदार ग्राहक से सरकारी मूल्य से कहीं अधिक मूल्य में तो सामग्री नहीं बेच रहा है। सूचना मिला था कि क्षेत्र में दुकानदारों के द्वारा कालाबाजारी एवं अधिक मूल्य में सामग्री का विक्रय किया जाता है। जांच खाद एवं किराना दुकान में किया गया है।

Related posts

हर्ष फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल मचा हड़कंप, मामला दर्ज

हाई-वोल्टेज ड्रामा : दोस्तों से कहासुनी के बाद नशे में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की स्कूटी बरामद, पत्रकार नगर थाना पुलिस को सौंपा

error: