झारखण्ड

कोयला लदी 10 बाइक और दर्जनों साइकिल बरामद

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): बीसीसीएल एरिया 1 अंतर्गत डेको आउटसोर्सिंग माइंस के समीप की गई छापामारी में भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया गया। गौरतलब है कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कोयला चोरी की सूचना लगातार वरीय पुलिस अधीक्षक को दी जा रही थी. इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक ने बरोरा थाना को टीम गठित कर छापेमारी का निर्देश दिया. निर्देश मिलते ही बरोरा थाना ने टीम गठित कर माइंस में छापेमारी की . इस दौरान कोयला लदी 10 बाइक और दर्जनों साइकिल जब्त कर ली गयी. जब्त बाइक और साइकिल को पुलिस बरोरा थाना ले गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस की इस छापामारी से कोयला के अवैध धंधेबाजों में हड़कंप व्याप्त है।

Related posts

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार

दुर्गा पूजा से पहले चक्रधरपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का संदेश

स्व.रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए जादोपटिया अनुष्ठान किया गया