पटना, सुनील कुमार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को नौबतपुर के पीपलावां में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। पीएम सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर यह सम्मेलन आयोजित हुआ।
सीएम के बड़े ऐलान :
- मां सीता मंदिर: सीतामढ़ी में ₹1000 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर बनेगा। 2029 तक अयोध्या के राम मंदिर की तरह तैयार होगा।
- PNG सुविधा: 2030 तक बिहार के सभी ग्रामीण इलाकों में हर घर तक PNG पहुंचेगी। सिलेंडर से 30% सस्ती होगी।
- नौबतपुर ब्रिज: नौबतपुर लख पर बड़ा ब्रिज बनेगा, जाम से मुक्ति मिलेगी।
- पाटलिपुत्र टाउनशिप: उद्योग और बच्चों के खेलने की व्यवस्था के साथ नई टाउनशिप विकसित होगी।
- फ्री सोलर बिजली: सभी घरों की छत पर सोलर प्लेट लगेगी। 20-25 साल तक मुफ्त बिजली, बचत वाली बिजली सरकार खरीदेगी।
- कानून-व्यवस्था: “पुलिस को चुनौती देने वाले अपराधियों को 48 घंटे में जवाब। बिहार में अपराधियों के लिए जगह नहीं।”
- शिक्षा: 534 प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल। प्राइवेट यूनिवर्सिटी के सभी प्रस्ताव मंजूर होंगे।
- रेफरल पर रोक: 15 अगस्त से अनुमंडल/जिला अस्पतालों से सामान्य बीमारी में रेफर पर पूरी पाबंदी।
- किसान सम्मान निधि: 20 जून को अगली किस्त खाते में जाएगी।
- रैपिड रेल: पटना से बक्सर, गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय 30-40 मिनट में पहुंचेंगे।
विकास के आंकड़े :
CM ने कहा- 12 साल में 5 करोड़ गरीबों को पक्का मकान मिला, बिहार में 76 लाख। 2014 में 11वें नंबर की इकोनॉमी अब चौथे पर। 1 करोड़ 81 लाख जीविका दीदियों को सीधा लाभ। 3.85 लाख सहयोग शिविर आवेदन में 2.65 लाख निपटाए।
रोजगार-सुविधा :
1 करोड़ नौकरी-रोजगार का लक्ष्य। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र की पंचायतों में सब्जी, मछली मार्केट और दूध बिक्री केंद्र बनेंगे। हर महीने अंतिम रविवार को पंचायत में आमसभा होगी।
भूमि अधिग्रहण :
विकास कार्यों के लिए 46,000 करोड़ रु मंजूर। शादी/विपदा वाले 7 दिन में मुआवजे के लिए DM को आवेदन दें।
कार्यक्रम में मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक सिद्धार्थ सौरभ, विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल सहित कई नेता मौजूद रहे।
