बिहार

पटना में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, नगर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलजा ने सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोहर्रम जुलूस एवं आयोजन स्थलों का भौतिक सत्यापन कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना क्षेत्रों के पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। पुलिस प्रशासन द्वारा मोहर्रम के अवसर पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती एवं सतत निगरानी की व्यवस्था की जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Related posts

पर्यटन में बिहार की बड़ी छलांग, विदेशी पर्यटकों के मामले में देश में 9वां स्थान

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में दीक्षारंभ समारोह, 110 नए विद्यार्थियों ने शुरू की रंगकर्म की यात्रा

इतिहास और साहित्य का रिश्ता आत्मीय और जटिल : प्रो. कमलानंद झा

error: