बिहार

मुख्यमंत्री जन्मोत्सव बना सामाजिक एकता का प्रतीक

फुलवारीशरीफ, अजित। संपतचक नगर परिषद क्षेत्र के एकतापुरम भोगीपुर स्थित माता सुमित्रा देवी कॉमर्शियल फ्लोर में रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस पर भव्य “आदर्श होली मिलनोत्सव–2026” का वायु वृद्धि सामाजिक कार्यकर्ता सुखदेव बाबू के नेतृत्व में आयोजन किया गया. इस अवसर पर पटना के संपतचक में मुख्यमंत्री के जन्मदिन का अब तक का सबसे बड़ा केक काटा गया, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहा. केक कटते ही पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा.इस मौके पर विधायक सह सचेतक बिहार विधान सभा अरुण मांझी, पुलवामा के अमर शहीद संजय कुमार सिन्हा की धर्मपत्नी शकुन्तला देवी उर्फ बेबी देवी, 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार उर्फ टप्पु , नगर परिषद संपतचक वार्ड संख्या 14 की पार्षद नीतू कुमारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए. आयोजन में “मिशन नौनिहाल सम्मान” की सक्रिय भागीदारी ने समारोह को विशेष रूप से प्रेरणादायक बना दिया. संस्था के बच्चों ने रंगों और उत्साह के साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया.

Advertisements
Ad 1

होली के पावन पर्व के अवसर पर आयोजित इस उत्सव का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव और समरसता को मजबूत करना रहा. उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. संस्था के संस्थापक संरक्षक समाजसेवी सुखदेव बाबू के मार्गदर्शन में बच्चों ने शिक्षा, संस्कार और समाजसेवा का संदेश जनसमूह तक पहुंचाया।

Related posts

रामनवमी में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में आज अठारहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

खनन योद्धाओं का सम्मान : 24 योद्धाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर, अवैध खनन पर सख्ती

error: