बिहार

तख्त साहिब की जमीनों को विवादित कब्जा से मुक्त करवाने हेतु मुहिम जारी : लखविंदर सिंह

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त पटना प्रबंधक कमेटी के बिहार के अलग अलग शहरों में हजारों एकड़ जमीन ऐसी है जिस पर भूमि माफिया और स्थानों लोगों ने जबरन कब्जा किया हुआ ह, जिन्हें कब्जा मुक्त करवाने हेतु पिछली मीटिंग में प्रस्ताव पास करके लखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई थी, जिसमें गुरविंदर सिंह को सहयोगी बनाया गया था। तब से निरंतर कमेटी कार्य करते हुए विवादित जमीनों का दौरा कर रहे हैं। तख्त कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही और महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बिहार अल्पसंख्यक कमीशन को एक पत्र लिखा जिसमें इस मामले को सरकार तक उठाने में सहयोग की मांग की थी जिसके बाद तख्त कमेटी के पत्र संज्ञान लेनु हेतु कमीशन ने बिहार के भूमि सुधार मंत्री को पत्र लिखकर कमेटी को जमीनों को कब्जा मुक्त कर चार दिवारी बनाने हेतु सहयोग की मांग की है।

सरदार लखविंदर सिंह और सरदार इंद्रजीत ने बताया कि आज उनके द्वारा गुरु के बाग की उन जमीनों का निरीक्षण किया गया, जिन पर चारदीवारी कराना अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ भूमि छोटे-मोटे विवादों के कारण प्रबंधक कमेटी के नियंत्रण से बाहर हो रही है। इन सभी जमीनों का विस्तृत जायजा लिया गया और उनके संरक्षण हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया।

Advertisements
Ad 1

इसके पश्चात टीम ने बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित तख्त पटना साहिब की लगभग 8 कट्ठा बेशकीमती जमीन का निरीक्षण किया तथा उस पर चल रहे मामले के संबंध में कमेटी द्वारा नियुक्त अधिवक्ता से मुलाकात कर आवश्यक कानूनी पहलुओं पर चर्चा की गई।अंत में, बाढ़ गुरुद्वारा साहिब का निरीक्षण किया गया, जहां की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने, भवन की मरम्मत कराने तथा दुकानदारों के किराए में समुचित वृद्धि करते हुए नए एग्रीमेंट तैयार करने के निर्देश दिए गए। यह निर्देश मैनेजर दिलीप सिंह पटेल एवं हरजीत सिंह को प्रदान किए गए।

इस पूरे निरीक्षण एवं कार्रवाई का नेतृत्व तख्त पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह एवं वरीय उपाध्यक्ष सह बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ।टीम में मैनेजर दिलीप सिंह पटेल, हरजीत सिंह सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: