क्राइमताजा खबरेंबिहार

Breaking : पटनासिटी में अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में कुल 10 लोग गिरफ्तार!

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): पटना सिटी इलाके में हुए अलग अलग आपराधिक घटनाओं के कुल 10 लोगो को आलमगंज थाना, खाजेकलां थाना, चौक थाना और मालसलामी थाना की पुलिस की गठित टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान कर गिरफ्तार किया गया है। वही अपराधियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किये एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और लुटे गए दो पल्सर मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। पटना एसएसपी ने बताया कि मालसलामी थाना क्षेत्र के रहने वाले आर्यन की हत्या होली पर्व के समय हुई थी। जिसका मुख्य अभियुक्त अमित कुमार गिरफ्तार कर लिया गया है। वही गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार ने पुलिस के समक्ष आर्यन की हत्या का कारण बताया कि होली के समय डांसर को लाया गया था। जिसमे मृतक और उसके दोस्तों ने मिल कर डांसर के साथ गलत करने का प्रयास में थे।जिसमें आर्यन ने डांसर युवती के साथ सेक्स सम्वन्ध बनाने का प्रयास किया जिसमें दोस्तो के बीच विवाद हुई और आर्यन की ईंट पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस कांड के 6 अभियुक्त फरार है, जिसकी गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है।

बीते 20 अप्रैल को चौक थाना क्षेत्र के “दिरापर” पर मो० समीर उर्फ वेगवा की हत्या मामले में 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। इस कांड मेंन अभियुक्त रोहन कुमार है जो अपने दो भाइयों और अपने 5 साथियों के सहयोग से गोली मार कर हत्या की थी, हत्या का कारण आपस मे गाली गलौज में हुए विवाद के कारण हुआ था।

Advertisements
Ad 1

वहीं आलमगंज थाना क्षेत्र में दो पल्सर बाईक की लूट मामले में दो लोगो को लूट के बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। वही गिरफ्तार सभी अपराधी पेशेवर है और कई कांडो में जेल भी जा चुके है। वही अपराधिक घटनाओं में वृद्धि होने के सवाल के जवाब पूछे जाने पर सीनियर एसपी ने कहा कि सुरेंद्र छापेमारी की जाएगी और एक कमेटी गठित कर वारदात को रोकने के लिए छापेमारी की जाएगी वहीं कई क्षेत्रों में गेसिंग रंगदारी वसूले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये जानकारियां मुझे मिल रही है और अपराध में संलिप्त लोगों के द्वारा इस तरह हरकत की जा रही है इस पर भी निगरानी रखकर तत्काल गिरफ्तारी किया जाएगा ऐसे लोग को हम छोड़ने वाले भी नहीं है।

Related posts

आशा कर्मियों ने मांगो को लेकर धरना दिया

सीनियर कांस्टेबल प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

विधानसभा में जयनगर से घूरना सड़क निर्माण का मांग

error: