ताजा खबरेंबिहार

Breaking: गढ्ढे में गिरकर मासूम बच्चे की हुई मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): चौक थाना क्षेत्र स्थित मिरचाई घाट पर पाइलिंग के लिए किए गए गढ्ढे में गिरकर मासूम बच्चे की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही पीड़ित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। वही घटना से आक्रोशित लोगों ने शहीद भगत सिंह चौक पर अशोक राजपथ को जाम कर हंगामा कर रहे है। बताया जाता है कि मिरचाई घाट इलाके में पाइलिंग के लिए दर्जनों गढ्ढे खोदे गए है पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से कोई भी इंतजाम नही किया गया है वही आज खेलते खेलते मासूम बच्चा गढ्ढा में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुट गई है वही पुलिस ने मृतक मासूम बच्चे की पहचान छोटू राय के 2 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रुप में की गई है।

Related posts

यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की स्कूटी बरामद, पत्रकार नगर थाना पुलिस को सौंपा

पटना पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एके-47 मामले में फरार कुख्यात को लगी गोली, सब इंस्पेक्टर भी घायल!

पटना विमेंस कॉलेज में ‘नज़्म-ए-आज़ादी’ का आयोजन, उर्दू कविता के जरिए स्वतंत्रता की भावना का किया गया प्रदर्शन

error: